Saturday, July 18, 2020

Simple Hair Care Routine During MONSOON


              

                    इन  सात तरीको से रखें मॉनसून में अपने बालों के सेहत का ख्याल 




बारिश का मौसम शुरू हो गया है।  तेज गर्मी के बाद बारिश की बूंदे मन को तरोताज़ा कर देती है।  मगर ये मौसम जितना सुहावना है उतना ही बालों के हिसाब से ख़राब भी है। बारिश  की वजह से वातावरण में नमी और तापमान में बदलाव की वजह से बाल चिपचिपे और बेजान हो जाते है , जिसकी वजह से ये टूटने लगते हैं। 

                                                                 मौसम में बदलाव का मतलब तापमान और वातावरण की आद्रता में बदलाव भी है। उमस भरी गर्मी बालो का PH संतुलन बिगाड़ देती है। इससे बालों के कम होने की आशंका बढ़ जाती है। 


                                                                       Hair Folicals की बेहतर साफ सफाई हो , बालों को सही नुट्रिशन मिले , बालों का कंडीशनिंग , Moisturization सही हो ,  उनका नरिश्मेंट बेहतर हो , इन सभी बातो का इस मौसम में ध्यान रखना बहुत जरुरी  है। 

                                                                      तो चलिए आज मैं आपको बताने वाली हु बालों का इस मौसम में ख्याल रखने के खास टिप्स :-

Content :-

  1. Keep Your Scalp / Hair Always Dry 
  2. Hair Oiling 
  3. Shampoo 
  4. Conditioner 
  5. Eat Protein Rich Diet 
  6. Stay Hydrated 
  7. Hair Trim / Short Hair 

1 - Keep Your Scalp / Hair  always Dry -




 मॉनसून में जितना ज्यादा हो सके अपने Scalp को ड्राई ही रखें।  अगर आपके बाल बारिश में अक्सर गीले हो जाते हैं तो आपको उन्हें शैम्पू से जरूर धोना चाहिए।  अगर आप ऐसा नहीं करते है तो बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस का रूप ले लेगी।  इससे आपके Scalp में खुजली के साथ साथ अन्य समस्याएं भी आ सकती है।  एक बात हमेशा याद रखे बारिश का पानी गन्दा तो होता ही है , साथ ही Acidic ( PH - 5.6) भी होता है , जो आपके बालों के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। 


2  - Hair  Oiling -



 सप्ताह में कम से कम 2 - 3 बार तेल जरूर लगाए ताकि बालों को पोषण मिल सके ओर रूखापन भी दूर हो। Oiling से आपके बाल बेजान भी नहीं होंगे और बालों की चमक भी बरक़रार रहेगी।  मॉनसून के समय Coconut oil , Olive oil , और Neem oil काफी फायदेमंद साबित होता है।  Shampoo करने के 30 मिनट पहले oiling करे , ये आपके हेयर के लिए pre - conditioning का काम करता है।

                                       Neem oil बारिश के मौसम में anti fungul ऑइल के रूप में काम करता है। नीम  और नारियल तेल को मिला करके लगाये , ये आपके डैंड्रफ और Scalp में होने वाली खुजली के लिए Antiseptic का काम करता है। 


3 - Shampoo -



आज कल मार्केट में तरह तरह के शैम्पू उपलब्ध हैं।  सबकी पसंद भी अलग                                                     अलग ही होती है। शैम्पू का चुनाव करने के वक़्त आप क्या क्या देखते है ? Brand , पैसे , Fragnance या Component ?  

                                             इन सभी चीज़ो में किसी एक चीज का  चुनाव करना करना हो तो निश्चित तौर पे वो Component ही होना चाहिए। कोई भी शैम्पू का चुनाव करने से पहले ये जरूर देख ले की वो sulphate , Parabeen , और Chloride फ्री शैम्पू हो।


4 - Conditioner - 



बालों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना ना भूले। कंडीशनर हमारे बालों को स्मूथ और सिल्की बनाता है साथ ही इससे बालों को जरुरी नमी भी मिलती रहती है।  इसके अलावा उलझनें और चिपचिपेपन  की समस्या भी दूर होती है।

Note - कभी भी कंडीशनर अपने बालों में 3 मिनट से ज्यादा लगा के ना रखें।


5 - Eat Protein Rich Diet - 





स्वस्थ बाल और पौस्टिक आहार  के बीच सीधा संबंध है।  आप जैसा खाते है वैसा ही होते है। इस मौसम में बाल झड़ने से रोकना है तो आपको जंक फूड से बचना चाहिए।  ऑयली फुड मूल रूप से आपके बॉडी में खून के परिचालन को धीमा कर देती है जो आपके बालों के हेल्थ के साथ सीधा खिलवाड़ कर सकता है। अपने रेगुलर डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करे जैसे - Egg , Carrot , Date , Green  vegetables , Dairy  products , Fatty fish , Soya etc . ये आपकी बालों के चमक को बढ़ाता है।


6 - Stay Hydrated -




 पानी का हमारे  हैल्थी लाइफ को फॉलो करने में कितना Importance है ये हम सभी अच्छे से जानते हैं , लेकिन इसके बाबजूद बहुत से लोग बिजी Schedule फॉलो करते हैं जिन्हे पानी पिने का प्रयाप्त वक़्त नहीं मिल पाता है।  उनके लिए भी ये बहुत जरूरी है की हेल्दी Cell Functioning के लिए कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिये। 
आप खुद को फ्रेश फ्रूट जूस , लाइम सोडा , soup , Green Tea और नारियल पानी के जरिये भी खुद को Hydrate रख सकते हैं।  
                                 


7 - Hair Trim / Short Hair -




अगर आपके बाल लंबे है और आप अपने बालों को न्यू लुक देना चाहते है तो मॉनसून एक बेहतर ऑप्शन हैं। इस मौसम में आप शॉर्ट हेयर रख सकती हैं इससे आपको नया लुक भी मिलेगा और बालों की देखभाल भी अच्छे से हो जाएगी।

                                   अगर आप पूछेंगे की इससे कोई फायदा है ? तो हां इसके भी फ़ायदे हैं।

                               ट्रिम करवाने से आपको Dead हेयर से छुटकारा मिलेगा और इसकी जगह जो नए बाल आएंगे वो पुराने बालों की तरह बेजान नहीं बल्कि बेहद जानदार और खुबशुरत होंगे।


Saturday, June 6, 2020

Easy Tips for Summer Hair Care at Home




                  8 Simple Hair Care Tips and Tricks for Healthy Hair









गर्मी  में हेल्थ और स्किन के साथ - साथ बालों को भी  एक्स्ट्रा केयर की जरुरत होती है। गर्मी  शुरु होते ही हमारे बाल बेजान होने लगते हैं। गर्मी में बालों में नमी कम होने के कारण ऐसी समस्याएं होती है। गर्मी में बालों में अधिक पसीना आता है जिससे हमारे सर में खुजली होती है और हमारे बाल गिरने लगते हैं। इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या होना तो आम बात है। गर्मी में Scalp से जुड़ी समस्याए काफी बढ़ जाती है।

                                                       इसलिए आज मैं आपको Easy Affordable Summer Hair Care टिप्स के बारे में बताउंगी जिससे की आप कुछ आसान से तरीके से अपने बालों का ख्याल रख सकते हैं।



Content :-

  1. Hair Trimming 
  2. Oiling / Massaging 
  3. Shampoo 
  4. Conditioning
  5. Drink more water 
  6. Do not use Chemical Product 
  7. Hair Mask 
  8. Use Sunscreen 

Hair Trimming :- 





                                 आपके बाल Straight , Wavy , Curly कैसे भी हो गर्मी में इनपर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। गर्मी में पसीने , पॉलुशन के कारण बाल वैसे ही काफी झड़ते है। बात वहीं लम्बे बालों की हो तो केयर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए Hair Trimming इस मौसम में अच्छा उपाय है। 
                                                   पर अगर आप हेयर ट्रिम नहीं करवाना चाहती तो बालों पर टोपी या स्कार्फ़ बांध कर ही घर से निकले। 

Note :- स्कार्फ़ ज्यादा टाइट ना हो जिससे सूर्य की रौशनी से बालों का बचाओ है सके। 

Oiling \ massaging :-




                                    Hair oiling बहुत लोग छोड़ देते है। oiling करना बेहद जरुरी होता है। तेल लगाने से बालों को  नियमित रूप से जरूरी पोषण मिलता है जो बालों की नमी बनाये रखता है , खासकर गर्मी के मौसम में जब बाल अपनी नमी खोने लगता है। 
                                      हेयर ऑइलिंग के लिए आप  Coconut oil , Olive oil का  यूज़ कर सकते हैं। 

 Shampoo   :-




                         बहुत लोग गर्मी में हर रोज Shampoo यूज़ करते हैं। ऐसा करने से बचे , क्यूकी लगातार शैम्पू करने से बालों के नेचुरल आयल ख़त्म हो जाते , जिससे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं । इसलिए 1 या 2 दिन के  अंतराल  में ही शैम्पू करें। 

Tips :- 

             शैम्पू के बाद Apple Cider Vinegar का इस्तेमाल करें। इससे बालों का  'PH' बैलेंस मेन्टेन करने में मदद मिलती है। इससे बालों में ज्यादा पसीना भी नहीं आता। 

How to do :- 

                  शैम्पू के बाद एक बड़े चमच में Apple Cider Vinegar लें और थोड़े पानी में मिलाये और अपने  बालों पर डाल लें। 


Conditioner :-





                          गर्मियों में हेल्दी हेयर के लिए शैम्पू के बाद कंडीशनर का यूज़ करें। ऐसा करने से बालों में नमी बरक़रार रहती है और बाल सॉफ्ट भी हो जाते हैं। हमेसा प्रोटीन बेस्ड कंडीशनर चुने और कंडीशनर को Scalp पर ना  लगाए। 


Drink more water :- 




                                    जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।  2 - 3 लीटर पानी पुरे दिन में जरूर पिए इससे बालों को मज़बूती भी मिलता है और आपके बाल भी बढ़ते है। 


Do not use Chemical Product :-

                                                  अपने बालों पे ज्यादा से ज्यादा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का प्रयोग ना करें , जैसे की केमिकल बेस्ड शैम्पू , कंडीशनर , केमिकल मास्क का प्रयोग ना करें। 


Hair Mask :-





                       गर्मी में पसीने और पॉलुशन के कारण बाल काफी झरने लगते हैं। इसलिए  Hair Mask आपके बालों के लिए बहुत जरुरी है। आप हर 15 दिन के बाद बालों में कोई नेचुरल हेयर मास्क जरूर लगाए। इससे आपके बालों को प्रयाप्त प्रोटीन मिल जायेंगे , और आपके बाल और भी सुंदर हो जायेंगे। 


Sunscreen :-





जिस तरह धुप में निकलने से पहले हम चेहरे पर सनस्क्रीन  का प्रयोग करते हैं। ठीक उसी तरह बालों के लिए भी करें। मार्केट मे ऐसे काफ़ी सनस्क्रीन होते हैं जो बालों के लिए होते हैं। 

Wednesday, May 20, 2020

How to do Easy Affordable Hair spa at Home with Natural Ingredients

How to do Easy Affordable Hair spa at Home with Natural Ingredients :-



  


         Contents :-

  • हेयर स्पा ट्रीटमेंट क्या है 
  • घर बैठे हेयर स्पा कैसे करें 
  • हेयर स्पा के फ़ायदे 
  • हेयर स्पा ट्रीटमेंट के बाद क्या ना करें 
  • हेयर स्पा ट्रीटमेंट में कौन कौन से स्टेप आते हैं 
खुबसुरत और घने बालों (हेयर) की चाहत हर कोई रखता है लेकिन काफी कारणो  के वजह से बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। धूल , मिट्टी ,प्रदूषण , केमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल और खराब खान - पान के कारण  बालों से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में Hair Spa से आप बालों की मजबूती बढ़ा सकती हैं। Hair Spa बालों को हेल्दी , मजबुत और चमकदार बनाने का एक आसान तरीका है। Hair Spa के द्वारा बालों की अनेक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यु तो हर 15 - 15 दिन के अंतराल में Hair Spa जरूर करना चाहिए , इससे बाल Silky , Soft , और Shiny बनते है लेकिन हर बार Beauty Parlour में जाकर नियमित तौर से इसे करवाना भी मुमकिन नहीं। वहीं सबके लिए महंगे पार्लर में हेयर स्पा करवाना काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में थोड़े से मेहनत से आप घर पर ही Hair Spa के जरिये अपने बालों को खुबसूरत और चमकदार बना सकते हैं।

                                       यह जरूरी नहीं की बाजार में पैसे दे कर Hair Spa करवाया जाये। आप चाहें तो पार्लर में महंगा स्पा करवाने के बजाय  घर पर आसानी से  Natural Ingredients का प्रयोग कर के Hair Spa कर सकती है। इससे आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और ना ही कोई भी साइड इफ़ेक्ट आपके बालों पर होगा।

                                                तो आइये अब जानते हैं Hair Spa के क्या - क्या Step होते हैं और Hair Spa कैसे करते हैं।


Step - 1 - Hair Massage  :-








Hair Spa के पहले Step में Scalp की मसाज करें। जैतून , बादाम , नारियल तेल ले और उसे थोड़ा गरम कर लें। गरम करने के लिए आप Microwave या Double Boiling प्रोसेस अपना सकती हैं। इसके बाद 15 - 20 मिनट तक Scalp मसाज करें ,  इससे ब्लड सर्कुलेशन  में तेजी आती है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।


  • अगर आपके बाल रूखे हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसमें Magnesium , Potassium , Iron , Calcium जैसे तत्वा पाए जाते हैं , जो रूखे बालों की समस्या को दूर करते है। 
  • अगर आपको रुसी (डैंड्रफ ) की समस्या है तो Olive oil का यूज़ करें , ये एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है , इसे लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है। 
  • बादाम के तेल ( Almond ) Vitamin  'E' से भरपूर होते हैं। इसे लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। 


बेहतर रिजल्ट के लिए 1 - 1 Tsp तीनों तेल को थोड़ा गरम कर ले। अब बालों की जड़ों में हलके हाथो से 15 - 20 मिनट तक मसाज करे और फिर 40 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।



Step - 2 - Steaming  :-







मसाज के बाद दूसरा Step आता है Steaming. Steaming के लिए एक बर्तन में पानी को गरम कर लें। अब सूती कपड़े या टॉवेल को गरम पानी में डाल के निचोड़ लें। अब टॉवेल को अपने बालों में लपेट लें , इसे अपने बालों में 15 मिनट तक युहीं लपेटे रहे। इससे होगा क्या ?? जड़ों के बंद पोर्स अच्छे से खुल जायेंगे और तेल जड़ों में अच्छे से चला जायेगा।



Step - 3 - Shampoo :-






Steaming के बाद अब आप अपने बाल धोने ( शैम्पू करने ) के लिए Sulphate , Parabeen फ्री Shampoo का इस्तेमाल करें। बेहतर परिणामों के लिए आप अपने Hair Texture के हिसाब से Shampoo का चुनाव करें।



Step - 4 - Conditioner :-






Shampoo के बाद अपने बालों पे Conditioner अप्लाई करें। Conditioning  करने के लिए आप अगर मार्केट के Conditioner का प्रयोग कर रही है तो केमिकल फ्री ( Parbeen , Sulphate ) कंडीशनर का प्रयोग करें।

                                                  आप चाहें तो Home Made Natural Ingredients से बने कंडीशनर का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप :-


  • 1 / 4 कप Alovera jel , आधा निम्बू का रस और 3 - 4 ड्रॉप्स अपनी पसंद का Essential Oil लें। अब तीनों का अच्छे से मिश्रण तैयार कर  लें और Shampoo के तुरंत बाद इसे अपने बालों पे लगाएं और 3 - 4 मिनट बाद धो लें। 
Benifits :- Aloevera Conditioner से आपके बाल सॉफ्ट और स्मूथ हो जाएंगे।


Hair Mask 









                                 Banana Hair Mask 


केला Potassium , Natural oil , और Vitamins का अच्छा Source माना जाता है। इसलिए रूखे बेजान बालों के लिए Banana Hair Spa उपयुक्त माना जाता है। 

Ingredients :-  केला - 1 - 2 
                         जैतून का तेल (Olive oil ) - 2 Tsp 
                         सहद  - 2 Tsp 

How To Apply  :- पके हुए केले को अच्छे से मसल लें। अब इसमें 2 Tsp Olive oil और 2 Tsp Honey को अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो Grinder की मदद से भी इस मास्क को तैयार कर सकतें हैं। 
  • अब इसे अपने बालों पे और जड़ों पर 15 - 20 मिनट के लिए अच्छे से लगा लें। 
  • अब गरम पानी से भिगोए हुए टॉवेल को सर पर 15 - 20 मिनट के लिए अच्छे से लपेट के रखें। इसके बाद Shampoo से अपने बालों को अच्छे से धो लें। 
                                                                         इस प्रकिर्या को महीने में 2 बार दोहराया जा सकता है। अगर आपके बाल ज्यादा Rough है तो आप इस हेयर मास्क को weekly भी यूज़ कर सकती है। 



                                                  Benefits of Hair Spa 


  • Hair Spa से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। बालों के बढ़ने के साथ - साथ हमारे बाल सॉफ्ट और स्मूथ भी हो जाते हैं।  
  • Hair Spa से Splitends की समस्या भी दुर हो जाते हैं।  
  • अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो Hair Mask आपके बालों को हाइड्रेट करने का काम करता है। 
  • Dandruff होने पर भी Hair Mask शैम्पू से अत्यधिक कारगार साबित होता है। 

Protip  -  Blow drying , Heat Styling , Hair Spa के बाद ना करें क्योकि इनसे बाल 

                फिर से रफ़ हो जाते है और हमारे Hair Spa Session useless हो जाता है। 


Wednesday, May 6, 2020

6 Simple And Lazy Hacks to Loose Weight

Loose Your Weight during Lockdown By Trying Lazy Hacks 







कभी - कभी  घर पर रहना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है , और ऐसे  LockDown के  वक़्त  तो सभीलोगो का घर पर रहना कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो गया है। इन दिनों हम खुद को काफी Motivate कर रहे हैं , हेल्दी खाने  और वर्कऑउट को ले कर। लेकिन ईमानदारी से एक बात बोलु , क्या वाकई हम ये हेल्दी रूटीन फॉलो कर पाते हैं क्या ? ? शायद हममे से काफी लोगो का जवाब  ' ना ' ही होगा। क्यूकी नार्मल दिन और स्पेशली LockDown के वक़्त काफी सारे ऐसे दिन भी होते हैं जब हम बोर फील करते हैं। पुरे शरीर में  ना चाहते हुए भी थकावट होता है और हमें कुछ करने की इच्छा नही होती।

                                                               इसलिए मैं आज  6 Simple and Lazy Tips ले कर आयी हूँ जिससे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। कम से कम इन दिनों अपने वर्तमान वजन को Sustain करके रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वो Tips :-



1 . Snacking Hacks :- 




इन दिनों सभी का बाहर के चटपटे खाने पे रोक लगा हुआ है , घर पर ही सभी लोग तरह तरह के नए व्यंजन बनाते रहते हैं।  इसलिए सबसे पहले उन्हें खाना कम करदें  बिलकुल। रिफाइंड / पैक्ड प्रोसेस्ड फूड ना खाये और अपने खाने के टेबल पे नट्स , खीरा , सीज़नल फल रखें। और इन्हें ही खाये। Snacking Hacks मे मैं आपको तीन चीज़ जरूर कहना चाहूंगी। 

                         ( 1 )   खाने के लिए  एक जगह निर्धारित करलें और वहीं पे खाने का आदत डालें। 
                         ( 2 )   समय निर्धारित कर के ही खायें।
                         ( 3 )    हमेशा हेल्दी एक्सेस खाना ही खाये।


2 . Eat  Slowly  :-




जब भी आप कुछ खाये हमेशा धीरे धीरे खाने की कोशिश  करें , इससे होगा की आपका खाना आसानी से पच जायेगा। ये बात Scientifically प्रूफ हो चुकी है की जब भी आप खाते हैं दिमाग को इस बात का Register करने में 20 मिनट लगते हैं की आप कुछ खा रहें हैं। इसलिए , इन 20 मिनट में कोई फर्क नहीं  परता  की आप ज्यादा  खा रहें हैं या कम। 
                                                       दूसरा ये की जब हम खाते हैं तो हमारे मुँह का Saliva हमारे खाने को पचाने में मदद करता है। इसलिए इनमे मैं आपसे 2 बात साझा करना चाहूंगी :-

                         ( 1 )  Small Cutlery का इस्तेमाल करें खाना खाते वक़्त। 
                         ( 2 )  खाते वक़्त अख़बार , T. V , मोबाइल , किताब ना इस्तेमाल करें , इससे हमारे दिमाग पे                                      दवाब आता है जो Digestive System को प्रभावित करता है। 

3 . Stay Hydrated :- 





जितना ज्यादा से ज्यादा पानी पी सकते हैं पिये क्यूकी आप जितना पानी पियेंगे आपका Metabolic रेट उतना ही बढ़ेगा , जो आपके वजन घटाने में मदद करेगा। गर्मियों के दिन आ गये हैं तो Detox Water , Detox Soap , Herbal Tea , Detox Tea , Homemade Juice पिये।  इसके साथ ही ( 2 - 3 लीटर ) पानी जरूर पिये। 


4 . Meal Plan of Week :-





Lock Down में हमारे पास करने को ज्यादा काम तो नहीं है , इसलिए हमारे पास Diet / Meal प्लान बनाने का पर्याप्त समय है। 

इससे होगा क्या ?
              इससे आप  Unneccessary खाना खाने से बचेंगे। Weekly Meal Plan के मदद से आप हेल्दी खाना खा सकेंगें । 


5 . Walk & Talk :-





ये काफी Interesting चीज़ है जब भी आप अपने किसी परिवार के सदस्य या रिश्तेदार  से बात करते हैं तो टहलते हुए बात करे इससे आपके  दोनों काम आसानी से हो जायेंगे। Walk & Talk Trick जरूर ट्रॉय करें , इससे बहुत अच्छा महसूस करेंगे आप। 


6 . Sleep :-






इससे Lazy Tricks और  क्या हो सकता है ? अगर आपसे कोई कहे की सोने से वजन कम होता है तो आप भी थोड़ा हैरान होंगे ना ?
                 अगर आप  ' 8 ' घंटे की अच्छी नींद लेते है तो इससे आपका Cell रिपेयर होते हैं , हमारे हार्मोन बूस्ट होते है साथ ही Metabolism बूस्ट होगा साथ ही शरीर का तनाव भी कम होता है।      

Note - देर रात तक मूवी ना देखें 


                         एक और मज़ेदार बात आपसे शेयर करूंगी की घर बैठे यु तो हमारा फैंसी ऑउटफिट पहनना छूट ही गया है। तो उन्हें ट्रॉय करें इससे आपको अंदाज़ा होगा की आपका वजन बढ़ गया है या कम हो गया है।


                           तो , ये था हमारा आज का Easy , Lazy Simple Tricks to Weight Loss . कैसा लगा आपको Comment करके जरूर बताये। 




                                                                                                                                         Thank You 



Recommended :-  



How to Boost Your Immune System During lockDown


Things to do During LockDown                                                                                                                                 
                 

Monday, April 27, 2020

Face Glow Cleanup with Natural Ingredients

            " 7 " Simple Steps of Homemade Face Cleanup 


खुद का ख्याल रखना हममें से किसको पसंद नहीं होता , पर इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद के स्किन का ख्याल नहीं रख पाते। गर्मी के मौसम में अपने स्किन का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता। प्रतिदिन हमें रोजमर्रा के काम से बाहर आना जाना पड़ता है और बाहरी वातावरण का ना चाहते हुए भी सामना करना होता है , धुप , धुल , मिट्टी , प्रदुषण , के कारण हम अपने चेहरे की रंगत खो देते हैं।

                                                     बेदाग और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाये टाइम टू टाइम पार्लर जा के क्लीनअप करवाती है जो की हमारे त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी भी है। हर महीने पार्लर जा के क्लीनअप करवाना संभव नहीं है क्युकी इसमें बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं।

                              इसलिए हम आपके लिए लेकर आये  हैं  Simple Steps of Homemade Cleanup  जीससे आप घर बैठे ही चेहरे की खोई रंगत पा सकते हैं वो भी बिना साइड इफ़ेक्ट के।

      क्लीनअप के लिए जरुरी सामान 


  1. फेसवॉश / क्लीनर ( चेहरे के प्रकार के अनुसार )
  2. क्लींजिंग  मिल्क 
  3. स्क्रब 
  4. फेस स्टीमर 
  5. टोनर 
  6. मॉइस्चराइजर 
  7. फेस पैक 
  8. ग़ुलाबजल 
  9. फेस वाइप्स / स्पंज / सॉफ्ट टॉवेल 
  10. ब्लैकहैड रिमूवल 

सबसे पहले अपने स्किन पे कुछ भी करने से पहले अपने हाथो की  अच्छी  तरह से सफाई करें क्युकी हमारे हाथ में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं। जो हाथो की सफाई ना करने से सीधे आपके स्किन में प्रवेश कर जायेंगे। 


Step - 1  -
Facewash  :  -



    क्लीनअप के पहले स्टेप में नार्मल पानी से अपने चेहरे को साफ़ कर लेें  और स्किन के हिसाब  से फेसवॉश कर के ऑयल , डर्ट को अपने चेहरे , गर्दन , गर्दन के पीछे से निकाल दें।  और फिर  टॉवेल  से पोंछ लें। 



Step - 2   -
Cleanser :-          1 Tsp     - Honey
                             1/2 Tsp  - Nimbu         
                          4-5 Drops - Glycrin
इन तीनों को अच्छे से मिला के अपने चेहरे पे Circular Motion  में 2 - 3 मिनट तक  मसाज करें और फिर स्पंज या फेस वाइप्स से साफ़ कर लें।

                                              क्लींजिंग से हमारे पोर्स खुल जाते हैं और हमारे स्किन को प्रॉपर ऑक्सीजन मिल पाता है। 



Step - 3  -
Scrubing  :




आप अपने स्किन के प्रकार के हिसाब से मार्केट के स्क्रब यूज़ कर सकती हैं।
                            इसके साथ ही आप
                             2 Tsp - Coffee
                            1 Tsp - Sugar
                            1 Tsp - Coconut oil
       तीनों को  अच्छे से मिक्स कर लें और एक अच्छा सा स्क्रब तैयार कर लें। इसे 8 - 10 मिनट  तक Circular Motion  में  चेहरे पर मसाज करें , और इसके बाद फेस वाइप्स से चेहरे को साफ़ कर दें।


Step - 4  -
Steaming : -




इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम करें और टॉवेल से चेहरे को ढक कर बर्तन के ऊपर करें और भाँप लें। आप चाहें तो पानी में 2 - 3 ड्रॉप्स Essential Oil  जैसे की Lemon , Lavender oil  भी डाल सकतें हैं।

                                       
Step - 5 -
Remove Blackheads / White  Heads :- इसके बाद आप plucker / remover  की मदद से चेहरे के Blackheads या Whiteheads  निकाल लें।


Step - 6 -
Face Pack  :- 



Face Pack बनाने के लिए 1 Tsp बेसन , चुटकी भर हल्दी , दही , और गुलाब जल को अच्छे से मिला लें और इसे अच्छे से लगा के 4 - 5 मिनट तक सूखने दे।  सूखने के बाद टॉवेल से या वाइप्स से साफ़ कर लें।


Step - 7 -
Moisturizer  :-




 और अंत में चेहरे को मॉइस्चरीज़ करें।  मॉइस्चराइजर अपने स्किन के प्रकार के हिसाब से ही करें। अगर ड्राई स्किन है तो क्रीमी मॉइस्चराइजर  का यूज़ करें और अगर ऑयली या कॉम्बिनेशन टाइप है तो जेल टाइप मॉइस्चराइजर का यूज़ करें।


                         इस तरह  Natural Ingredients की मदद से  7  सिंपल स्टेप्स में  आपका फेस क्लीनअप कम्पलीट हो जाता है।  महीने में एक बार क्लीनअप जरूर करें इससे आपके स्किन में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। दाग , धब्बे दूर हो जाते हें साथ ही स्किन स्ट्रेस कम होता है।


                तो कैसा लगा हमारा आज का Post , Comment करके जरूर बताये। 



                                                                                                                                     धन्यवाद  


Saturday, April 25, 2020

How to Boost Your Immune System During Lock Down

         How to Boost Your  Immune  System  During  Lock Down





इस बात से हममें से कोई अनजान नहीं की CORONA का कहर भारत में किस कदर बढ़ रहा है।       COVID -19 के कारण सभी लोगो को Quarantine किया गया है जिससे हम इसके खतरा को कम कर और इसका समाधान निकाल सकें। इस महामारी से बचने के लिए Social Distancing , Proper Hygeine Practice ( जैसे की 20 Sec तक हाथ धोना ) और साथ में Sanitizer का उपयोग करना काफी कारगार साबित  होगा। घर पर रहना CORONA को मात देने में काफी कारगार साबित हो रहा है , पर उसके साथ ही हम अपने खान - पान में बदलाव करके अपने शरीर की Immune System को मज़बूत कर सकते हैं। ऐसी कोई Magic Food तो नहीं जो आपको CORONA  के सम्पर्क में आने से रोके। पर  Healthy  Habbits अपना कर हम Immune System को मज़बूत कर सकते हैं।






                                                तो अब बात करेंगे की ऐसा कौन सा खाना है जो Immune Boosting और Quartine Friendly है ? कुछ खाने पिने की चीज़ प्राकृतिक रूप से हमे सुरक्षा प्रदान करती हैं और हमारी बीमारियों से रक्षा करती है। ऐसे वक़्त में हमें हरी पत्तेदार सब्जी , बीन्स , सूखे मेवो का सेवन करना चाहिए ,लहसुन में भी Antioxident एलिमेंट पाए जाते हैं , जो रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करे तो हमे B12 , Zinc , Vitamin D, Iron , Salinium जैसे खाद्य पदार्थो का का सेवन करना चाहिए , इनमे बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी रोग प्रतीरोधक छमता को बढ़ाते हैं।

                                                     तो आइये देखते हैं हमें किन - किन फल , सब्जियों और अन्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए :- 

फल :- रोग से लड़ने के लिए विटामिन - C बहुत जरूरी इसलिए हमें खट्टे फल यानि की नीम्बू , संतरे , मौसम्मी , का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही जामुन , कीवी का भी इस्तेमाल करें।


सब्जी  :-





 Zinc , Iron हमें हरे पत्तीदार सब्जियों से मिलती है इसलिए पत्तीदार सब्जी , गाज़र  ब्रॉक्ली  , बीट  etc  अपने खाने में शामिल करें।


बीन्स  :-




बीन्स   एक बहुत ही अच्छा Quarantine फ्रैंडली फूड है।  जो ना सिर्फ काफी लम्बे समय तक ठीक रहता है साथ ही प्रोटीन , फाइबर से भी भरपूर  होता है।


            इसके साथ ही आप ग्रीन टी  या अदरक वाली चाय भी पिये , आप चाहें तो काढ़ा भी पी सकते हैं।  तुलसी का सेवन भी जरूर करें ये हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं।



             पेय पदार्थो में हमें 2 -3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए , क्योकि इम्युनिटी बढ़ाने में पेय पदार्थो का भी बहुत महत्तव है।  वैसे तो सादा पानी हमारे सेहत के लिए सही है पर आप नारीयल पानी , और घर पे बने फ्रूट जूस भी ले सकते हैं।

                     हेल्दी खान - पान के साथ हमारा मानसिक और शारीरिक स्वस्थ रहना भी उतना ही जरुरी है।  इसके लिए आप टहलें , योगा करें , Zumba डांस करें और साथ ही आप वो सारे काम करिये जिससे आपको कुछ सिखने को मिले। इसके साथ ही आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करते रहें।

                          

Wednesday, April 22, 2020

What is Face Serum ( फेस सीरम क्या है )

What is Face Serum ( फेस सीरम क्या है )







खुबसूरत और ग्लोइंग चेहरा किसको पसंद नहीं होता , और इन्हे पाने के लिए न जाने हम क्या क्या नहीं करते , और कितने ही  महंगे प्रोडक्ट्स का यूज़  करते हैं। यु तो हम काफी लम्बी ब्यूटी रूटीन फॉलो करते हैं , पर स्किन केयर रूटीन में थोड़ा बेसिक चेंज करके हम ग्लोइंग और हेल्दी  स्किन केयर पा सकते हैं। और वो बेसिक चेंज है अपने स्किन केयर रूटीन में सीरम को शामिल करना।






                                     तो आइये जानते है फेस सीरम क्या है , सीरम में आपके स्किन रिपेयर करने के  एलिमेंट मौजूद होते है जो आपके चेहरे को गहराई से पोषण देते  है। Generally सीरम एसेंशियल ऑइल से बनते है जो आपके फेस को  अंदर से हाइड्रेट करते हैं। इसके कंटिन्यू यूज़ से आप भी बेदाग़ और निखरी त्वचा पा सकती हैं। यू तो सीरम के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन इससे हमारी स्किन के कुछ खाश समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है , जैसे की रिंकल्स ,डार्क सर्कल ,पिगमेंटशन ,स्किन नौरिश्मेंट।  सीरम बहुत ही कम  मात्रा में लगता है और हमारी त्वचा को अनगिनत तरीके से फायदा देता है। मॉइस्चराइजर Miled होते है इसलिए सीरम मॉइस्चराइजर से बेहतर साबित होते हैं। 


सीरम का यूज़ कब और कैसे करें :-






                 आप सीरम का इस्तेमाल कब और कैसे करती हैं ? सीरम हमारी स्किन को जितने ही फायदे देता    है , ये उतना ही कम मात्रा में लगता भी है और कम समय मेें भी। अगर आप सीरम सुबह में यूज़ कर रही तो , सबसे  पहले आप फेस वाश अच्छे से कर ले और और टोनर लगाये अपने चेहरे पर ,गले पर भी। उसके बाद ही 2 ड्रॉप्स सीरम ले कर हल्के हाथो से अपने चेहरे और गले पर लगाए। सीरम को अच्छे से आपके चेहरे पर लगाए। ओर इसके बाद ही मॉइस्चराइजर या सन्सक्रीन लगाए। 


आइये अब जानते हैं सीरम के  फायदे और नुकसान के बारे में 







सीरम के फायदे  :- 


                 सीरम स्किन को हाइड्रेट करता है और स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। ये क्रीम की तरह चिपचिपे नहीं होते इसलिए स्किन में ये आसानी से मिल जाते हैं। 


सीरम के नुकसान  : - 

                    वैसे तो सीरम से स्किन को कोई नुकसान तो नहीं होता लेकिन अगर आप स्किन के हिसाब से सीरम का चयन नहीं करेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा। 

Monday, April 20, 2020

Things to do During Lockdown


Things to do During Lockdown  



सब कुछ बंद है तो आप भी परेशान हैं ??
                             तो आइए कुछ नया सीखते है और इस समय का सदुपयोग करते हैं। 

जहाँ दुनिया भर में सभी लोग Corona जैसी महामारी से लड़ रहे हैं , ऐसे में पूरे देश भर में Lock Down है। देखते देखते  LockDown के 26 दिन निकल गए। सभी लोगो को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है। जो लोग काम के सिलसिले में बाहर रहते है या जो नौकरीपेशा लोग हैं ,उनके लिए इस वक़्त घर पर रहना थोड़ा मुश्किल सा हो गया होगा। ऐसे में घर बैठे वक़्त गुजारने के लिए लोग तरह तरह के काम में वयस्त हैं। 
                                   जो लोग इस वक़्त का सदुपयोग नहीं कर रहे, हम  उनके लिए समय के सदुपयोग और उसे मजे से गुजारने के लिए कुछ मजेदार उपाय ले कर आये हैं। 

 सोचने वाली बात है ना 



                       जब हम नौकरी पे जाया करते थे , तब हम किस तरह छुट्टी का इंतज़ार किया करते थे। सोचते थे छुट्टी मिलेगी तो कुछ नया करेंगे ,जैसे घरों को सजाना ,न्यू रेसेपी कोशिस करना और ना जाने क्या क्या पर आज जब हमें ये वक़्त मिला है तो इसे ऐसे ही जाया करें जा रहे हैं।                                                                                                                            इस वक़्त आप खुद को थोड़ा वक़्त देकर खुद के बारे जरा सोचिये। 



तो आइये देखते हैं की हम इस वक़्त क्या क्या कर सकते हैं  


Meditation / Exercise -





अपने दिन की  शुरुयात Exercise से करें। नौकरी के दौरान बहुत से लोग Exercise के लिए समय नहीं निकाल पाते।  इसलिए अपने दिनचर्या में Exercise को शामिल करे और आप अपने परिवार वालों को भी प्रोतसाहित करें। इससे आप पुरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगी। 



कुछ  नया सीखें 


                      यदि आपके मन में भी ,Dance ,Painting ,Writing जैसा कुछ नया सिखने की इच्छा है तो इस वक़्त आप अपनी इस इच्छा को पूरी कर सकते हैं। हर दिन कुछ नया सीखें। 



कुछ नयी रेसेपी कोशिस  करें - 









अगर आप भी तरह तरह के खाना बनाने और खाना खाने की शोख  रखते हैंतो इस वक़्त अपने किचन में न्यू Experiment कर सकते हैं। और इसका वीडियो बनाकर इसे अपने दोस्तों और करीबियों से साझा कर सकते हैं। 



Read Book







अकेलेपन में किताब से अच्छा साथी तो कोई और हो ही नहीं सकता। अगर आप पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत अच्छी बात है और अगर नही  तो आप  किताब पढ़ना शुरू  करिये। 



Gardening - 





क्या आपको भी प्राकृति से लगाव है , अगर मुझसे पूछो तो I Love Gardening .  मौसम के हिसाब से आप अलग अलग तरह के पौधे , फूल  लगा सकते हैं। या अपने बगीचे के लुक को चेंज कर सकते हैं। 




TED Talks   


                 TED  Talks हमें प्रोत्साहित करता है। तो ,अगर आप भी घर बैठे बैठे बोर हो रहे हैं और आपको भी Cheerup की जरुरत है ?                                                                                                                                             तो क्यों ना हम TED Talks के Online वीडियो देखें। 


Follow @wingwomanbeauties  on Instagram for more Tips and Updates.

Saturday, April 18, 2020

5 Daily Morning Skin Care Routine in Summer


                              5 Daily Morning Skin Care Routine in Summer


जैसा की हम सभी जानते है हमारे यहां 6 तरह के मौसम होते है , और  हर मौसम के हिसाब से हमें स्कीन केयर रूटीन में थोड़े बदलाव करने होते है। बात करे अगर गर्मियों के मौसम की तो चिलचिलाती धूप में चेहरे  का बेजान ,रूखापन और टैनिंग  की समस्या होना आम बात है। गर्मियों के मौसम में हमारा चेहरा ऑयली हो जाता है इसलिए आज हम 5 सिंपल और इजी स्किन केयर रूटीन की बात करेंगे जिससे आप गर्मियों  में अपनी त्वचा की नमी बरक़रार रख सकती है। 




1 . क्लींजिंग 
2 . टोनिंग 
3 . सीरम 
4 . मॉइस्चराइजर 
5 . सनस्क्रीन


क्लीन्ज़र :





क्लीन्ज़र का बेसिक फंक्शन होता है हमारे त्वचा से डर्ट और ऑयल को बाहर निकलना ,जो सिर्फ नार्मल पानी से नहीं हो पाता।  इसलिए गर्मियों में फोमबेस्ड क्लीन्ज़र का प्रयोग करें।  अगर आप मार्केट के क्लीन्ज़र यूज़ नहीं करना चाहते तो घर पर ही कच्चे दूध और निम्बू के रस का प्रयोग  कर सकते हैं।


टोनर :



क्लीन्ज़र के बाद दूसरे नंबर पे आता है टोनर ।
                            गर्मियों के मौसम में टोनर का प्रयोग  जरूर करें।  टोनर का बेसिक काम होता है हमारे त्वचा से एक्सेस ऑयल  ,डर्ट को साफ करना ,हमारे स्किन के पॉर्स को बंद  करना और स्किन सेल्स को टाइट करना।  अगर आप मार्केट के महंगे टोनर का प्रयोग  नही करना चाहते तो गुलाबजल का भी प्रयोग  कर सकते हैं।  गुलाबजल सबसे  अच्छा टोनर का काम  करता है। 


सीरम :



जिस तरह हम बालों के लिए सीरम का प्रयोग  करते है ठीक उसी तरह फेस सीरम भी हम स्किन को नॉरिश करने के लिए प्रयोग  करते हैं।  ये एक मल्टिफंक्शनल एलिमेंट की तरह काम करता है। सीरम के लगातार यूज़ से स्किन टोन इम्प्रूव होती है और ये हमारी त्वचा को UV Rays से भी  प्रोटेक्ट करती है।  सीरम भी अनेक प्रकार के होते है , कुछ सीरम ऑयल बेस्ड होते है , कुछ क्रीम तो कुछ Water बेस्ड भी होते है।  सीरम का चयन आप अपने स्किन के हिसाब से ही करें। सीरम काफी कम मात्रा में प्रयोग  होता है और अनेको फायदे देता है इसलिए सीरम का प्रयोग जरूर करें। आप चाहें  तो  मॉइस्चराइजर के साथ भी सीरम का प्रयोग  कर सकते हैं।


मॉइस्चराइजर : गर्मियों के मौसम में जितना हो सके जेल बेस्ड या ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।


सनस्क्रीन  : 


अब आखिर मे बारी आती है सनस्क्रीन  की।  इनके बिना तो आप गर्मियों में बाहर जा ही नहीं सकती।  अगर आप धूप में बाहर आना जाना ज्यादा करती है तो ज्यादा SPF वाले सनस्क्रीन  का प्रयोग करें।  ये हमे UV Ray's से प्रोटेक्ट करता है। इसलिए इसे नज़रअंदाज ना करें।  पर हाँ ध्यान रखें अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भूल कर भी ऑयली बेस्ड सनस्क्रीन  का प्रयोग  ना करें।





Follow @wingwomanbeauties  on Instagram for more Tips and Updates.