Monday, April 27, 2020

Face Glow Cleanup with Natural Ingredients

            " 7 " Simple Steps of Homemade Face Cleanup 


खुद का ख्याल रखना हममें से किसको पसंद नहीं होता , पर इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद के स्किन का ख्याल नहीं रख पाते। गर्मी के मौसम में अपने स्किन का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता। प्रतिदिन हमें रोजमर्रा के काम से बाहर आना जाना पड़ता है और बाहरी वातावरण का ना चाहते हुए भी सामना करना होता है , धुप , धुल , मिट्टी , प्रदुषण , के कारण हम अपने चेहरे की रंगत खो देते हैं।

                                                     बेदाग और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाये टाइम टू टाइम पार्लर जा के क्लीनअप करवाती है जो की हमारे त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी भी है। हर महीने पार्लर जा के क्लीनअप करवाना संभव नहीं है क्युकी इसमें बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं।

                              इसलिए हम आपके लिए लेकर आये  हैं  Simple Steps of Homemade Cleanup  जीससे आप घर बैठे ही चेहरे की खोई रंगत पा सकते हैं वो भी बिना साइड इफ़ेक्ट के।

      क्लीनअप के लिए जरुरी सामान 


  1. फेसवॉश / क्लीनर ( चेहरे के प्रकार के अनुसार )
  2. क्लींजिंग  मिल्क 
  3. स्क्रब 
  4. फेस स्टीमर 
  5. टोनर 
  6. मॉइस्चराइजर 
  7. फेस पैक 
  8. ग़ुलाबजल 
  9. फेस वाइप्स / स्पंज / सॉफ्ट टॉवेल 
  10. ब्लैकहैड रिमूवल 

सबसे पहले अपने स्किन पे कुछ भी करने से पहले अपने हाथो की  अच्छी  तरह से सफाई करें क्युकी हमारे हाथ में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं। जो हाथो की सफाई ना करने से सीधे आपके स्किन में प्रवेश कर जायेंगे। 


Step - 1  -
Facewash  :  -



    क्लीनअप के पहले स्टेप में नार्मल पानी से अपने चेहरे को साफ़ कर लेें  और स्किन के हिसाब  से फेसवॉश कर के ऑयल , डर्ट को अपने चेहरे , गर्दन , गर्दन के पीछे से निकाल दें।  और फिर  टॉवेल  से पोंछ लें। 



Step - 2   -
Cleanser :-          1 Tsp     - Honey
                             1/2 Tsp  - Nimbu         
                          4-5 Drops - Glycrin
इन तीनों को अच्छे से मिला के अपने चेहरे पे Circular Motion  में 2 - 3 मिनट तक  मसाज करें और फिर स्पंज या फेस वाइप्स से साफ़ कर लें।

                                              क्लींजिंग से हमारे पोर्स खुल जाते हैं और हमारे स्किन को प्रॉपर ऑक्सीजन मिल पाता है। 



Step - 3  -
Scrubing  :




आप अपने स्किन के प्रकार के हिसाब से मार्केट के स्क्रब यूज़ कर सकती हैं।
                            इसके साथ ही आप
                             2 Tsp - Coffee
                            1 Tsp - Sugar
                            1 Tsp - Coconut oil
       तीनों को  अच्छे से मिक्स कर लें और एक अच्छा सा स्क्रब तैयार कर लें। इसे 8 - 10 मिनट  तक Circular Motion  में  चेहरे पर मसाज करें , और इसके बाद फेस वाइप्स से चेहरे को साफ़ कर दें।


Step - 4  -
Steaming : -




इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम करें और टॉवेल से चेहरे को ढक कर बर्तन के ऊपर करें और भाँप लें। आप चाहें तो पानी में 2 - 3 ड्रॉप्स Essential Oil  जैसे की Lemon , Lavender oil  भी डाल सकतें हैं।

                                       
Step - 5 -
Remove Blackheads / White  Heads :- इसके बाद आप plucker / remover  की मदद से चेहरे के Blackheads या Whiteheads  निकाल लें।


Step - 6 -
Face Pack  :- 



Face Pack बनाने के लिए 1 Tsp बेसन , चुटकी भर हल्दी , दही , और गुलाब जल को अच्छे से मिला लें और इसे अच्छे से लगा के 4 - 5 मिनट तक सूखने दे।  सूखने के बाद टॉवेल से या वाइप्स से साफ़ कर लें।


Step - 7 -
Moisturizer  :-




 और अंत में चेहरे को मॉइस्चरीज़ करें।  मॉइस्चराइजर अपने स्किन के प्रकार के हिसाब से ही करें। अगर ड्राई स्किन है तो क्रीमी मॉइस्चराइजर  का यूज़ करें और अगर ऑयली या कॉम्बिनेशन टाइप है तो जेल टाइप मॉइस्चराइजर का यूज़ करें।


                         इस तरह  Natural Ingredients की मदद से  7  सिंपल स्टेप्स में  आपका फेस क्लीनअप कम्पलीट हो जाता है।  महीने में एक बार क्लीनअप जरूर करें इससे आपके स्किन में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। दाग , धब्बे दूर हो जाते हें साथ ही स्किन स्ट्रेस कम होता है।


                तो कैसा लगा हमारा आज का Post , Comment करके जरूर बताये। 



                                                                                                                                     धन्यवाद  


Saturday, April 25, 2020

How to Boost Your Immune System During Lock Down

         How to Boost Your  Immune  System  During  Lock Down





इस बात से हममें से कोई अनजान नहीं की CORONA का कहर भारत में किस कदर बढ़ रहा है।       COVID -19 के कारण सभी लोगो को Quarantine किया गया है जिससे हम इसके खतरा को कम कर और इसका समाधान निकाल सकें। इस महामारी से बचने के लिए Social Distancing , Proper Hygeine Practice ( जैसे की 20 Sec तक हाथ धोना ) और साथ में Sanitizer का उपयोग करना काफी कारगार साबित  होगा। घर पर रहना CORONA को मात देने में काफी कारगार साबित हो रहा है , पर उसके साथ ही हम अपने खान - पान में बदलाव करके अपने शरीर की Immune System को मज़बूत कर सकते हैं। ऐसी कोई Magic Food तो नहीं जो आपको CORONA  के सम्पर्क में आने से रोके। पर  Healthy  Habbits अपना कर हम Immune System को मज़बूत कर सकते हैं।






                                                तो अब बात करेंगे की ऐसा कौन सा खाना है जो Immune Boosting और Quartine Friendly है ? कुछ खाने पिने की चीज़ प्राकृतिक रूप से हमे सुरक्षा प्रदान करती हैं और हमारी बीमारियों से रक्षा करती है। ऐसे वक़्त में हमें हरी पत्तेदार सब्जी , बीन्स , सूखे मेवो का सेवन करना चाहिए ,लहसुन में भी Antioxident एलिमेंट पाए जाते हैं , जो रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करे तो हमे B12 , Zinc , Vitamin D, Iron , Salinium जैसे खाद्य पदार्थो का का सेवन करना चाहिए , इनमे बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी रोग प्रतीरोधक छमता को बढ़ाते हैं।

                                                     तो आइये देखते हैं हमें किन - किन फल , सब्जियों और अन्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए :- 

फल :- रोग से लड़ने के लिए विटामिन - C बहुत जरूरी इसलिए हमें खट्टे फल यानि की नीम्बू , संतरे , मौसम्मी , का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही जामुन , कीवी का भी इस्तेमाल करें।


सब्जी  :-





 Zinc , Iron हमें हरे पत्तीदार सब्जियों से मिलती है इसलिए पत्तीदार सब्जी , गाज़र  ब्रॉक्ली  , बीट  etc  अपने खाने में शामिल करें।


बीन्स  :-




बीन्स   एक बहुत ही अच्छा Quarantine फ्रैंडली फूड है।  जो ना सिर्फ काफी लम्बे समय तक ठीक रहता है साथ ही प्रोटीन , फाइबर से भी भरपूर  होता है।


            इसके साथ ही आप ग्रीन टी  या अदरक वाली चाय भी पिये , आप चाहें तो काढ़ा भी पी सकते हैं।  तुलसी का सेवन भी जरूर करें ये हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं।



             पेय पदार्थो में हमें 2 -3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए , क्योकि इम्युनिटी बढ़ाने में पेय पदार्थो का भी बहुत महत्तव है।  वैसे तो सादा पानी हमारे सेहत के लिए सही है पर आप नारीयल पानी , और घर पे बने फ्रूट जूस भी ले सकते हैं।

                     हेल्दी खान - पान के साथ हमारा मानसिक और शारीरिक स्वस्थ रहना भी उतना ही जरुरी है।  इसके लिए आप टहलें , योगा करें , Zumba डांस करें और साथ ही आप वो सारे काम करिये जिससे आपको कुछ सिखने को मिले। इसके साथ ही आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करते रहें।

                          

Wednesday, April 22, 2020

What is Face Serum ( फेस सीरम क्या है )

What is Face Serum ( फेस सीरम क्या है )







खुबसूरत और ग्लोइंग चेहरा किसको पसंद नहीं होता , और इन्हे पाने के लिए न जाने हम क्या क्या नहीं करते , और कितने ही  महंगे प्रोडक्ट्स का यूज़  करते हैं। यु तो हम काफी लम्बी ब्यूटी रूटीन फॉलो करते हैं , पर स्किन केयर रूटीन में थोड़ा बेसिक चेंज करके हम ग्लोइंग और हेल्दी  स्किन केयर पा सकते हैं। और वो बेसिक चेंज है अपने स्किन केयर रूटीन में सीरम को शामिल करना।






                                     तो आइये जानते है फेस सीरम क्या है , सीरम में आपके स्किन रिपेयर करने के  एलिमेंट मौजूद होते है जो आपके चेहरे को गहराई से पोषण देते  है। Generally सीरम एसेंशियल ऑइल से बनते है जो आपके फेस को  अंदर से हाइड्रेट करते हैं। इसके कंटिन्यू यूज़ से आप भी बेदाग़ और निखरी त्वचा पा सकती हैं। यू तो सीरम के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन इससे हमारी स्किन के कुछ खाश समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है , जैसे की रिंकल्स ,डार्क सर्कल ,पिगमेंटशन ,स्किन नौरिश्मेंट।  सीरम बहुत ही कम  मात्रा में लगता है और हमारी त्वचा को अनगिनत तरीके से फायदा देता है। मॉइस्चराइजर Miled होते है इसलिए सीरम मॉइस्चराइजर से बेहतर साबित होते हैं। 


सीरम का यूज़ कब और कैसे करें :-






                 आप सीरम का इस्तेमाल कब और कैसे करती हैं ? सीरम हमारी स्किन को जितने ही फायदे देता    है , ये उतना ही कम मात्रा में लगता भी है और कम समय मेें भी। अगर आप सीरम सुबह में यूज़ कर रही तो , सबसे  पहले आप फेस वाश अच्छे से कर ले और और टोनर लगाये अपने चेहरे पर ,गले पर भी। उसके बाद ही 2 ड्रॉप्स सीरम ले कर हल्के हाथो से अपने चेहरे और गले पर लगाए। सीरम को अच्छे से आपके चेहरे पर लगाए। ओर इसके बाद ही मॉइस्चराइजर या सन्सक्रीन लगाए। 


आइये अब जानते हैं सीरम के  फायदे और नुकसान के बारे में 







सीरम के फायदे  :- 


                 सीरम स्किन को हाइड्रेट करता है और स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। ये क्रीम की तरह चिपचिपे नहीं होते इसलिए स्किन में ये आसानी से मिल जाते हैं। 


सीरम के नुकसान  : - 

                    वैसे तो सीरम से स्किन को कोई नुकसान तो नहीं होता लेकिन अगर आप स्किन के हिसाब से सीरम का चयन नहीं करेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा। 

Monday, April 20, 2020

Things to do During Lockdown


Things to do During Lockdown  



सब कुछ बंद है तो आप भी परेशान हैं ??
                             तो आइए कुछ नया सीखते है और इस समय का सदुपयोग करते हैं। 

जहाँ दुनिया भर में सभी लोग Corona जैसी महामारी से लड़ रहे हैं , ऐसे में पूरे देश भर में Lock Down है। देखते देखते  LockDown के 26 दिन निकल गए। सभी लोगो को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है। जो लोग काम के सिलसिले में बाहर रहते है या जो नौकरीपेशा लोग हैं ,उनके लिए इस वक़्त घर पर रहना थोड़ा मुश्किल सा हो गया होगा। ऐसे में घर बैठे वक़्त गुजारने के लिए लोग तरह तरह के काम में वयस्त हैं। 
                                   जो लोग इस वक़्त का सदुपयोग नहीं कर रहे, हम  उनके लिए समय के सदुपयोग और उसे मजे से गुजारने के लिए कुछ मजेदार उपाय ले कर आये हैं। 

 सोचने वाली बात है ना 



                       जब हम नौकरी पे जाया करते थे , तब हम किस तरह छुट्टी का इंतज़ार किया करते थे। सोचते थे छुट्टी मिलेगी तो कुछ नया करेंगे ,जैसे घरों को सजाना ,न्यू रेसेपी कोशिस करना और ना जाने क्या क्या पर आज जब हमें ये वक़्त मिला है तो इसे ऐसे ही जाया करें जा रहे हैं।                                                                                                                            इस वक़्त आप खुद को थोड़ा वक़्त देकर खुद के बारे जरा सोचिये। 



तो आइये देखते हैं की हम इस वक़्त क्या क्या कर सकते हैं  


Meditation / Exercise -





अपने दिन की  शुरुयात Exercise से करें। नौकरी के दौरान बहुत से लोग Exercise के लिए समय नहीं निकाल पाते।  इसलिए अपने दिनचर्या में Exercise को शामिल करे और आप अपने परिवार वालों को भी प्रोतसाहित करें। इससे आप पुरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगी। 



कुछ  नया सीखें 


                      यदि आपके मन में भी ,Dance ,Painting ,Writing जैसा कुछ नया सिखने की इच्छा है तो इस वक़्त आप अपनी इस इच्छा को पूरी कर सकते हैं। हर दिन कुछ नया सीखें। 



कुछ नयी रेसेपी कोशिस  करें - 









अगर आप भी तरह तरह के खाना बनाने और खाना खाने की शोख  रखते हैंतो इस वक़्त अपने किचन में न्यू Experiment कर सकते हैं। और इसका वीडियो बनाकर इसे अपने दोस्तों और करीबियों से साझा कर सकते हैं। 



Read Book







अकेलेपन में किताब से अच्छा साथी तो कोई और हो ही नहीं सकता। अगर आप पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत अच्छी बात है और अगर नही  तो आप  किताब पढ़ना शुरू  करिये। 



Gardening - 





क्या आपको भी प्राकृति से लगाव है , अगर मुझसे पूछो तो I Love Gardening .  मौसम के हिसाब से आप अलग अलग तरह के पौधे , फूल  लगा सकते हैं। या अपने बगीचे के लुक को चेंज कर सकते हैं। 




TED Talks   


                 TED  Talks हमें प्रोत्साहित करता है। तो ,अगर आप भी घर बैठे बैठे बोर हो रहे हैं और आपको भी Cheerup की जरुरत है ?                                                                                                                                             तो क्यों ना हम TED Talks के Online वीडियो देखें। 


Follow @wingwomanbeauties  on Instagram for more Tips and Updates.

Saturday, April 18, 2020

5 Daily Morning Skin Care Routine in Summer


                              5 Daily Morning Skin Care Routine in Summer


जैसा की हम सभी जानते है हमारे यहां 6 तरह के मौसम होते है , और  हर मौसम के हिसाब से हमें स्कीन केयर रूटीन में थोड़े बदलाव करने होते है। बात करे अगर गर्मियों के मौसम की तो चिलचिलाती धूप में चेहरे  का बेजान ,रूखापन और टैनिंग  की समस्या होना आम बात है। गर्मियों के मौसम में हमारा चेहरा ऑयली हो जाता है इसलिए आज हम 5 सिंपल और इजी स्किन केयर रूटीन की बात करेंगे जिससे आप गर्मियों  में अपनी त्वचा की नमी बरक़रार रख सकती है। 




1 . क्लींजिंग 
2 . टोनिंग 
3 . सीरम 
4 . मॉइस्चराइजर 
5 . सनस्क्रीन


क्लीन्ज़र :





क्लीन्ज़र का बेसिक फंक्शन होता है हमारे त्वचा से डर्ट और ऑयल को बाहर निकलना ,जो सिर्फ नार्मल पानी से नहीं हो पाता।  इसलिए गर्मियों में फोमबेस्ड क्लीन्ज़र का प्रयोग करें।  अगर आप मार्केट के क्लीन्ज़र यूज़ नहीं करना चाहते तो घर पर ही कच्चे दूध और निम्बू के रस का प्रयोग  कर सकते हैं।


टोनर :



क्लीन्ज़र के बाद दूसरे नंबर पे आता है टोनर ।
                            गर्मियों के मौसम में टोनर का प्रयोग  जरूर करें।  टोनर का बेसिक काम होता है हमारे त्वचा से एक्सेस ऑयल  ,डर्ट को साफ करना ,हमारे स्किन के पॉर्स को बंद  करना और स्किन सेल्स को टाइट करना।  अगर आप मार्केट के महंगे टोनर का प्रयोग  नही करना चाहते तो गुलाबजल का भी प्रयोग  कर सकते हैं।  गुलाबजल सबसे  अच्छा टोनर का काम  करता है। 


सीरम :



जिस तरह हम बालों के लिए सीरम का प्रयोग  करते है ठीक उसी तरह फेस सीरम भी हम स्किन को नॉरिश करने के लिए प्रयोग  करते हैं।  ये एक मल्टिफंक्शनल एलिमेंट की तरह काम करता है। सीरम के लगातार यूज़ से स्किन टोन इम्प्रूव होती है और ये हमारी त्वचा को UV Rays से भी  प्रोटेक्ट करती है।  सीरम भी अनेक प्रकार के होते है , कुछ सीरम ऑयल बेस्ड होते है , कुछ क्रीम तो कुछ Water बेस्ड भी होते है।  सीरम का चयन आप अपने स्किन के हिसाब से ही करें। सीरम काफी कम मात्रा में प्रयोग  होता है और अनेको फायदे देता है इसलिए सीरम का प्रयोग जरूर करें। आप चाहें  तो  मॉइस्चराइजर के साथ भी सीरम का प्रयोग  कर सकते हैं।


मॉइस्चराइजर : गर्मियों के मौसम में जितना हो सके जेल बेस्ड या ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।


सनस्क्रीन  : 


अब आखिर मे बारी आती है सनस्क्रीन  की।  इनके बिना तो आप गर्मियों में बाहर जा ही नहीं सकती।  अगर आप धूप में बाहर आना जाना ज्यादा करती है तो ज्यादा SPF वाले सनस्क्रीन  का प्रयोग करें।  ये हमे UV Ray's से प्रोटेक्ट करता है। इसलिए इसे नज़रअंदाज ना करें।  पर हाँ ध्यान रखें अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भूल कर भी ऑयली बेस्ड सनस्क्रीन  का प्रयोग  ना करें।





Follow @wingwomanbeauties  on Instagram for more Tips and Updates.